चिनिया: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा चिनिया, 18 कांवरियों का पहला जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना
Chinia, Garhwa | Jul 29, 2026 सावन की पावन बेला और गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बुधवार को चिनिया प्रखंड मुख्यालय से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए 18 कांवरियों का पहला जत्था पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ रवाना हुआ। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। रवाना होने से पहले सभी कांवरियों ने चिनिया हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद गांव के