कटंगी: सेलवा गांव में नशे के खिलाफ चौपाल, एसडीएम ठाकुर ने कहा- नशे से लड़ना हर व्यक्ति का कर्तव्य
किसी भी तरह का नशा एक सामाजिक बुराई है और इससे लड़ने के लिए समाज को मिलकर कदम उठाने होंगे। यह केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि परिवार, समुदाय और आने वाली पीढ़ियों पर गहरा असर डालती है। गांव की महिलाओं ने गांव को शराब मुक्त बनाने का जो फैसला लिया है। वह निश्चित तौर पर सराहनीय है। नशे के खिलाफ जंग की शुरूआत घर से की जाए तो और अधिक बेहतर है।