राठ: लुधियातपुरा इलाके में अज्ञात चोरों ने किराने की गुमटी को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया
Rath, Hamirpur | Jun 26, 2026 राठ कस्बे के लुधियातपुरा इलाके में स्थित मलौंहा रोड पर अज्ञात चोरों ने एक किराने की गुमटी को निशाना बनाते हुए गुमटी के ताले तोड़कर किराने का समान और 2500 रुपए की नगदी चोरी कर कर ले गए।आज शुक्रवार को जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए गया तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई।पीड़ित दुकानदार ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।