फूलपुुर: फूलपुर तहसील में कांग्रेस ने महोबा घटना पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया
फूलपुर तहसील परिसर में सोमवार 01 बजे कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। महोबा की छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।धरने में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।