सिकंदरा: चार साल से बदहाल सिकंदरा के डॉक्टर कॉलोनी की गली, सड़क-नाली न बनने से लोगों में आक्रोश
सिकंदरा। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित डॉक्टर कॉलोनी की ब्रांच गली के लोग पिछले चार-पांच वर्षों से सड़क और नाली की समस्या झेल रहे हैं। बारिश में जलजमाव व कीचड़ से आवागमन बाधित हो जाता है। मंगलवार 5 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वार्ड पार्षद गोपाल कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण का प्राक्कलन तैयार है.