सैफई: सैफई थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर फिर भड़का विवाद, महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट और रास्ता रोकने का लगाया आरोप
Saifai, Etawah | Jun 1, 2026 सैफई थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर फिर भड़का विवाद, महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट और रास्ता रोकने का लगाया आरोप आपको बताते चले सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम झिगूपुर में रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एक बार फिर सामने आया है। एक पक्ष की महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज और रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए थाना सैफई में शिकायत दर्ज कराई है।