झालरापाटन: मांडा गांव में दामाद ने ससुराल पक्ष पर किया हमला, 4 लोग घायल, शादी टूटने और पैसों की मांग पर विवाद, एक वृद्धा भर्ती
झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र के मांडा गांव में शुक्रवार रात दामाद ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक वृद्धा सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लाया गया।हमले में घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे मामले की जानकारी दी।