मुरैना नगर: मुंद्रावाजा गांव में विवाहिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत, सूरत से पति के आने पर हुआ पोस्टमार्टम
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के मुंद्रावाजा गांव में 24 वर्षीय रूपाली कुशवाहा की संदिग्ध मौत हो गई।मंगलवार को परिजन उसे जौरा से जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।शव मोर्चरी में रखा गया। पति सूरत से पहुंचा,आज बुधवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। शादी 6–7 साल पहले हुई थी।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, कोई आरोप नहीं है।