हरदोई: पिहानी कोतवाली में 75 हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से दूर रहने की ली शपथ, हर दिन वाट्सअप ग्रुप पर पुलिस को देंगे लाइव लोकेशन
Hardoi, Hardoi | Nov 8, 2024 पिहानी पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए नया तरीका अपनाया है। कोतवाली में 75 हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। हिस्ट्रीशीटर हर दिन पुलिस को व्हाट्सएप ग्रुप पर अपनी लाइव लोकेशन भेजेंगे। पुलिस का कहना है कि इससे उनकी हर मूवमेंट के बारे में पुलिस को इत्तला रहेगी। साथ ही हर महीने उन्हे कोतवाली में हाज़िर होना भी पड़ेगा।