करछना: कुसगढ़ गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे, हुए एक दूजे के
करछना क्षेत्र के कुशगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में जन कल्याण हेतु केसरी परिवार की ओर से रविवार को भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह में 21 जोड़ों ने एक साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए। इस दौरान आचार्य जनों ने वैदिक मंत्रोंचार के साथ सामूहिक विवाह को संपन्न कराया।