फतेेहपुर: रात 3 बजे घर से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी, परिजनों ने रिश्तेदार पर भगाने का आरोप लगाया
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी बीती रात करीब तीन बजे अचानक घर से लापता हो गई।