कटनी ग्रामीण: ट्रेन छूटने के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रीठी पुलिस ने एक माह बाद मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
रीठी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ट्रेन छूटने के बाद महिला को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के करीब एक माह बाद तकनीकी साक्ष्यों और व्यापक जांच के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया