बुढ़नपुर: हाईटेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आकर 24 वर्षीय बालिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ढड़चा गांव निवासी रामकेश वर्मा की 24 वर्षीय पुत्री पूनम वर्मा दोपहर के समय 1:00 बजे आज रविवार को 15 फुट लग्गी के सहारे आम तोड़ रही थी पेड़ के छूते ही हाई टेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है