राघोगढ़: आरोन के कई गांवों में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद, राघौगढ़ विधायक ने मुआवजे की मांग की
गुना जिले में बीती रात हुई तेज ओलावृष्टि और बारिश में गेहूं की फसल को भारी नुकसान है। 3 अप्रैल को राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने गुना कलेक्टर से सर्वे और मुआवजा देने की मांग की है। विधायक ने कहा, राघौगढ़ विधानसभा के आरोन के रूसल्ली पठार रुसल्ली कला भीकमपुर गऊहाट किशनपुरा हुसैनपुर में बीती रात ओलावृष्टि में किसानों को गेहूं फसल में भारी नुकसान हुआ है।