निवाई: सिटी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान थाना क्षेत्र से अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली किया ज़ब्त
Niwai, Tonk | Feb 1, 2026 सिटी थाना पुलिस ने अगस्त के दौरान अवैध बजरी से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया थाना अधिकारी घासीराम ने जानकारी देते हुए बताया। थाना क्षेत्र डांगरथल रोड़ पानी की टंकी के पास ग्राम खंणदेवत से रविवार सुबह करीब 10:40 बजे गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली जप्त की है वहीं पुलिस वाहन देखकर चालक बीच रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करके फरार हो गया।