अनूपपुर: जंगल से निकल आबादी के करीब पहुंचे चार हाथी,पगना के बेलियाकछरा में कर रहे विचरण, वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
(शुक्रवार) को चार जंगली हाथियों का दल वन परिक्षेत्र अनूपपुर एवं जैतहरी के गोबरी और दुधमनिया बीट के झुरहीतलैया व शक्तिकुंडी के जंगलों में दिनभर विश्राम करने के बाद देर शाम जंगल से बाहर निकला। हाथियों का समूह शक्तिकुंडी से ग्राम पंचायत पगना के जल्दाटोला होते हुए बेलियाकछरा क्षेत्र में विचरण कर रहा है।