चकेरी थाना क्षेत्र में पेंट का कार्य करते वक्त अचानक आग लगने से सिलेंडर फट गया।दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी ने रविवार रात 10:00 बजे बताया घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। जांच करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।