धार: धार में आचार्य मुनि श्री विप्रणत सागर जी का हुआ मंगल प्रवेश, समाजजनों ने किया स्वागत
Dhar, Dhar | Dec 13, 2024 आचार्य मुनि श्री विप्रणत सागर जी का धार में मंगल प्रवेश हुआ। आचार्यश्री की अगवानी धार के लालबाग से दिगंबर जैन समाज के सदस्य तथा प्रतिष्ठित नागरिकों ने की। आचार्य श्री को भव्य जुलूस के साथ दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर लाया गया। जुलूस के दौरान अनेक स्थानों पर आचार्य श्री की आरती की गई। जहां आचार्य श्री ने अपने मंगल प्रवचन दिए।