धार: धार जिले के ग्राम सेमल्दा में फर्जी डॉक्टर के खिलाफ धामनोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
Dhar, Dhar | Dec 12, 2024 धार जिले के ग्राम सेमल्दा मे फर्जी डॉक्टर चंदन सिकदर की क्लीनिक मे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते दिन छापा मार कार्रवाई की। इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ जनो को भेजी गई थी। वहां से मिले निर्देश के बाद गुरुवार को सीबीएमओ के पत्र के आधार पर धमनोद थाना पुलिस ने चंदन के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे केस दर्ज किया है।