धार: दुकान के बदले दुकान देने की मांग को लेकर धार बस स्टैंड पर दुकानदारों ने SDM को दिया ज्ञापन
Dhar, Dhar | Dec 13, 2024 धार बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के दुकानदारों ने धार में एसडीएम रोशनी पाटीदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दुकानदारों ने नए बस स्टैंड में बनने वाली दुकानों में यात्री प्रतीक्षालय के दुकानदारों को दुकान के बदले दुकान देने की मांग की है। धार बस स्टैंड को आधुनिक बनाने के लिए निर्माण का काम चल रहा है।