गढ़वा: पचपडवा में हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत, युवक गंभीर घायल
Garhwa, Garhwa | Apr 25, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान रमकंडा थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी रामबली सिंह की 23 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक जवाहिर सिंह का पुत्र कमेश सिंह बताया जा रहा है।