सहारनपुर: अंबाला रोड पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के आवास के पास महिलाओं का जन आक्रोश, दूसरे दिन पदयात्रा और धरना जारी
अंबाला रोड स्थित लोकसभा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के आवास के निकट मंगलवार दोपहर 2 बजे महिलाएं दूसरे दिन भी एकत्रित हुईं। महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका आरोप था कि महिलाओं के अधिकारों पर हो रहे हमलों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सहयोग से कांग्रेस ने महिलाओं का 33% आरक्षण खत्म कर दिया।