करछना: करमा पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना अंतर्गत करमा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार डंफर की जमीन में आने से बाइक सवार महिला की मौत बेटा घायल। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के छीडी़ गांव निवासी लाची देवी पत्नी फूलचंद रविवार दोपहर के वक्त बेटे के साथ बाइक से करछना गोहानिया मार्ग से गुजर रही थी। उसी दरमियान डंफर चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया।