मैहर: सरला नगर में भारी बारिश में भी धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा
मैहर। सरला नगर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट के रामलीला मैदान में विराजे भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा भारी बारिश के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। तेज बारिश के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु छतरियां लेकर यात्रा में शामिल हुए। रामलीला मैदान से शुरू हुई विसर्जन यात्रा बैंक कॉलोनी से होते हुए आगे बढ़ी।