चाचौड़ा: जिले के किसानों को जरूरी खबर, खाद लेने के लिए टोकन बुकिंग सिस्टम बदला, कलेक्टर ने वीडियो जारी कर दी जानकारी
Chachaura, Guna | Jun 10, 2026 गुना जिले के किसानों को 10 जून को अच्छी खबर सामने आई। गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने वीडियो जारी कर कहा, ई टोकन में किसान सुबह से परेशान होते थे अब प्रतिदिन सुबह 10 बजे से ई टोकन बुकिंग होंगे। जिले में पर्याप्त खाद है 55000 किसानों के टोकन बुकिंग है 25000 किसानों ने माल उठा लिया है। कलेक्टर बोले, जितनी जरूरत किसान उतना खाद ले, सभी को पर्याप्त खाद मिलेगा।