बरेली कॉलेज में भ्रष्टाचार व बरेली कॉलेज में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के मुद्दे पर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के साथ छात्र-छात्राओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने प्राचार्य ओपी राय को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता अर्पण गर्ग के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों ने कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर कराने की मांग उठाई।
ज्ञापन में नगर निगम टैक्स के कारण फीस में हुई वृद्धि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने, कॉलेज परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने समेत अन्य छात्र समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
ज्ञापन लेने के दौरान प्राचार्य ओपी राय ने छात्र-छात्राओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों का निस्तारण कराया जाएगा। वहीं, छात्र नेताओं ने समस्याओं के ठोस एवं प्रभावी समाधान की मांग करते हुए कॉलेज प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
इस दौरान छात्र नेता अर्पण गर्ग के अलावा देवाशीष, विपिन कुमार, अनिल कुमार, अंजू, लोकेश कुमार, संजय वर्मा, मुनन सिंह, अजीम बेग साबरी, मुकुल सिंह, आयुष राणा, गौरव कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
#बरेली #बरेलीकॉलेज #छात्रसमस्याएं #छात्रआंदोलन #ज्ञापन #कॉलेजप्रशासन #भ्रष्टाचार #अनियमितताएं #BareillyCollege #BareillyLive
Bareilly, Bareilly | Sep 19, 2026