रसूलाबाद: सुजानपुर में लाखों की लागत से बना मिलन केंद्र भूसा घर में तब्दील, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
विकास खंड रसूलाबाद की ग्राम पंचायत सुजानपुर में सरकारी धन से लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया मिलन केंद्र आज अपने मूल उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों के लिए निर्मित इस भवन पर कब्जा कर उसे पशुओं के चारे का भंडारण केंद्र बना दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।