सोहागपुर: नगर की पुरानी बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश
नगर के वार्ड क्रमांक 38 पुरानी बस्ती में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे लगभग भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियों के साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ मंदिर, आंगनबाड़ी परिसर और दुर्गा जी के मंच सहित आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।