गम्हरिया: गम्हरिया थाने की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया
मधेपुरा जिला अंतर्गत गम्हरिया थाना की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर छापेमारी करते हुए कजहा बभनी वार्ड नंबर 2 से सोती पासवान को गिरफ्तार किया है। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और अग्रिम कार्रवाई में पुलिस टीम जुटी हुई है। मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी दी है।