मुरैना नगर: मुरैना फायरिंग कांड का 24 दिन में खुलासा,दो शातिर बदमाश गिरफ्तार,32 बोर पिस्टल-कारतूस बरामद,जेल भेजे गए हत्या के प्रयास
मुरैना कोतवाली पुलिस ने 26 मई की फायरिंग घटना का 24 दिन में खुलासा कर बीती रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने निखिल तिवारी और राहुल सिकरवार को पकड़ा तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 32 बोर पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।