लक्ष्मीपुर: खैरा बवाल में पुलिस फायरिंग का वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जमुई जिले के खैरा बाजार में छात्रा की सड़क हादसे में मौत के बाद हुए बवाल के बीच पुलिस फायरिंग का वीडियो सामने आया है। जो गुरुवार 10 बजे से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी तनावपूर्ण स्थिति के दौरान फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। घटना गुरुवार सुबह की है, जब आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।