मंदसौर: ग्राम रिछाबच्चा नई आबादी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भीम आर्मी के साथ धरना दिया
ग्राम रिछाबच्चा नई आबादी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भीम आर्मी के साथ धरना दिया। “जय भीम, जय संविधान” के नारे लगाए गए,ग्रामीणों का आरोप है कि 1985 से बसी 400 आबादी के लिए 1.5 किमी सड़क 41 साल में नहीं बनी,अधिकांश निवासी एससी-एसटी वर्ग से हैं,लिखित आश्वासन और समय-सीमा तय होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई,