शाहजहांपुर: एसपी ने रोजा व सेहरामऊ दक्षिणी थानों पर किया औचक निरीक्षण, पुलिस कार्यप्रणाली सुधारने के लिए दिए सख्त निर्देश
शाहजहाँपुर।पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना रोजा और थाना सेहरामऊ दक्षिणी का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, शौचालय और पेयजल व्यवस्था को परखा गया।इसके बाद अपराध रजिस्टर, जीडी, बीट बुक और लंबित विवेचनाओं की जांच कर मामलों के शीघ्र निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के