महसी: सिंघिया नसीरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो लोगों की दर्दनाक मौत
हरदी थाना क्षेत्र के पिपरी मोहन गांव निवासी मनीष अपने साथी प्रदीप निवासी राजापुर कुट्टी के साथ बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक ही बाइक से महसी की ओर जा रहे थे। तभी सिंघिया नसीरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मनीष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घायल प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी भी मौत हो गई।