टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग करमासन के पास सड़क हादसे में भाजपा जिला महामंत्री पूरन लोधी एवं उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार पिता पुत्र दोनों बाइक से जा रहे थे। तभी कर्माशन के पास अज्ञात चार पहिया वाहन के द्वारा टक्कर मार दी।जिसमें पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।