डीग: डीग में विकास कार्यों की समीक्षा, कलेक्टर ने अस्पताल, राजकीय भूमि और मिनी सचिवालय का किया निरीक्षण
Deeg, Bharatpur | Apr 21, 2026 जिले में विकास कार्यों को गति देने और सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने मंगलवार को शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन जिला अस्पताल, शाहपुर की राजकीय भूमि और मिनी सचिवालय क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।