लखीमपुर खीरी शहर के सेठघाट पर आज बुधवार देव दीपावली महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह देव दीपावली शहर में पहली बार मनाया गया है।इस दौरान 51 हजार दीपक जलाए गए, जिनकी सुनहरी लौ से पूरा घाट जगमगा उठा। दीपों की पंक्तियों और रंग-बिरंगी रंगोलियों ने पूरे क्षेत्र को अलौकिक आभा से भर दिया।