लखीमपुर: हरिहर गांव में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत, विभाग ने खूंखार तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजड़ा
लखीमपुर खीरी जिले के शारदानगर वन रेंज के अंतर्गत आने वाले हरिहर गांव में बीते तीन-चार दिनों से तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव के आसपास गन्ने के खेतों में तेंदुए को कई बार देखा गया है। यही नहीं, हरगांव चीनी मिल का गन्ना तौल केंद्र भी यहीं पर लगा है, जिससे किसानों और मजदूरों में डर का माहौल है।