लखीमपुर: राजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आज बुधवार एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, राजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव रेलवे ट्रैक के पास छत-विक्षत अवस्था में मिला।