लखीमपुर: कचहरी परिसर में ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाज़ी, खुलेआम खेला गया जुआ, वीडियो हुआ वायरल, खड़े हुए सवालिया निशान
लखीमपुर खीरी जिले के कचहरी परिसर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्याय का प्रतीक माने जाने वाले इस परिसर में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों की हार-जीत की बाज़ी लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 5500 रुपये हारने के बाद जुआरियों के बीच जमकर गाली-गलौज और विवाद हो गया।