कहरा: बिंद टोली में एक बुजुर्ग की हुई थी हत्या, सहरसा पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Sep 14, 2024 सहरसा पुलिस ने काशनगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली में 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या मामले का खुलासा किया है। साथ ही 2 अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। आज सदर थाना परिसर में SDPO आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार दोनों आरोपी का नाम रुदल महतो और हरिनंदन महतो उर्फ हरीलाल महतो बताया जा रहा है।