अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय, सदर छपरा द्वारा प्रभावी एवं पारदर्शी कार्यवाही का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। प्रखंड रिविलगंज की परिवादी बिंदा देवी द्वारा जमाबंदी में रकबा सुधार हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं परिवाद दायर किया गया था। अंचल अधिकारी, रिविलगंज द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार पारिमार्जन प्लस पर कार्य कर दिया गया था.