फिरोज़ाबाद: गांव कुड़ी इलाके में एक विवाहित महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिलने से फैली सनसनी
फ़िरोज़ाबाद के थाना खेरगढ़ क्षेत्र के गांव कुड़ी इलाके में शिवानी नामक महिला की लाश को पुलिस ने फांसी के फंदे से बरामद किया है। मोके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से महिला के ससुरालीजन फरार बताये जा रहे है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।