फिरोज़ाबाद: जिले से कई कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे दिल्ली, वीडियो हुआ वायरल
24 अकबर रोड दिल्ली कांग्रेस पार्टी केंद्रीय कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के पार्थिव शरीर को शनिवार प्रातः अंतिम दर्शन को लाया गया, जहां जिले से भी काफी संख्या में कांग्रेसी पहुँचे, जिसका वीडियो शनिवार दोपहर डेढ़ बजे क़रीबन सोशल मीडिया पर सामने आया।