आंवला: आंवला के कमठेना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान हुआ राख, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर बुझाई आग
आंवला तहसील के ग्राम कमठेना में रविवार को देरशाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे शुरुआती राहत कार्य में देरी हुई और आग ने विकराल रूप ले लिया। कमठेना गांव निवासी सगे भाई रजत और उमेश ने सोमवार सुबह सात बजे दी जानकारी।