लातेहार: सांसद की पहल रंग लाई: बरवाडीह को मिले 100 व 200 केवीए के नए ट्रांसफार्मर, आज रात से बिजली आपूर्ति होगी बहाल
लातेहार। बरवाडीह के आदर्श नगर एवं बाजार क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही बिजली संकट की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से क्षेत्र के लिए 100 केवीए और 200 केवीए क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए गए हैं। विद्युत विभाग के अनुसार रविवार रात 12 बजे से पहले दोनों ट्रांसफार्मरों को चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी ज