दुधि: रेणुकूट में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला हिंडाल्को कर्मी का शव, सूचना पर पुलिस पहुंची
रेणुकूट चौकी क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित हिंडाल्को पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 27 बर्षीय सुरेश वर्मा पुत्र महेंद्र वर्मा निवासी भदौरा, गाजीपुर रेणुकूट में किराए के मकान में अकेले रहकर हिंडाल्को में कार्यरत था।