नाथनगर: दोगच्छी पेट्रोल पंप के पास गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी
दोगच्छी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को शाम करीब चार बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।स्कॉर्पियो को पलटते ही उसमें सवार लोगों को बचाने के लिए आसपास के ग्रामीण गड्ढे में कूद पड़े ,सभी को बारी बारी से गाड़ी से बाहर निकाल प्राइवेट एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।