आगर: आगर के 38 वर्षीय शख्स ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती
आगर के रहने वाले 38 वर्षीय शख्स राहुल ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। युवक ने किन कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, यह फिलहाल जांच का विषय है। युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।