कुम्भराज: मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की किस्त डाली, गुना की 2,26,373 बहनों के खाते में आए ₹1500
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 16 जनवरी को नर्मदापुरम जिले से लाडली बहना योजना की महिलाओं के खातों में राशि डाली। गुना का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ। गुना जिले की 2 लाख 26 हजार 373 लाडली बहनों के खातों में 33 करोड़ 41 लाख 79 हजार 700 रुपए की राशि डाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जिले की हितग्राही महिलाएं, जन प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।